JNU Protest: भारत के टुकड़े चाहने वालों के हैं साथ है दीपिका – स्मृति

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। दीपिका के जेएनयू पहुंचकर छात्रों से मिलने के बाद ये विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दीपिका पादुकोण के जेएनयू विजिट के बाद उनके पक्ष और विपक्ष में लोग खड़े हो गए हैं। कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उनके इस समर्थन को गलत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण को लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और टीवी एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण की विजिट पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है। ईरानी ने जेएनयू में ही आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो जवानों के शहीद होने पर खुशी मनाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।’

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण के उन लोगों के समर्थन करने से कोई हैरानी नहीं है। अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें स्मृति ईरानी दीपिका को लेकर किए गए सवाल का जवाब दे रही हैं। कई बीजेपी समर्थकों और नेताओं ने इसे ट्वीट भी किया है। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि यह लोकतंत्र है और कोई कहीं भी जा सकता है।

स्मृति ईरानी से पहले साक्षी महाराज ने भी दीपिका पादुकोण पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के होने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू जाने के बाद दीपिका ने खुद को लुटा सा महसूस किया होगा। छात्र नेता कन्हैया कुमार के साथ खड़े होने पर उनकी आत्मा रोई होगी।

जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में जेएनयू गई थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और बॉलीवुड गलियारों में दीपिका छाई हुई है। वहीं कई लोग इसे उनकी फिल्म ‘छपाक’ से जोड़ रहे हैं, जो आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है। वहीं जहां कुछ लोग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे रिव्यूज में फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोग फिल्म के बहिष्कार की अपील कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1