पहली बार कहां मनाया गया था विश्व हिंदी सम्मेलन….

हर साल की तरह इस साल भी विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह दिन सभी भारतीयों और हिंदी प्रेमियों के लिए खास होता है। क्योंकि हिंदी एक ऐसी भाषा है जो दुनिया के सभी कोनों में सबसे ज्यादा बोली जाती है। वर्ष 2006 से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस मनाने का ऐलान इया था। दुनिया में हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए पहली बार 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। यही वजह है कि हर साल 10 जनवरी के दिन ही विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है।

हिंदी एक भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की संवाहक भाषा है जिसके जरिए व्यक्ति अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।वैश्विक स्तर पर भी हिंदी ने लोगों को अपनी तरफ लुभाया है और इसी वजह से आप देखेंगे कि हिंदी के बहुत सारे शब्दों को अंग्रेजी शब्दकोश में समय-समय पर जगह मिलती रहती है। हिंदी आज एक वैश्विक भाषा बन रही है और लगातार इसका प्रचार और प्रसार बढ़ रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में हिंदी शुमार है।

चीन की मंडारिन भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है और उसके बाद स्पेनिश भाषा का नंबर आता है। अंग्रेजी दुनियाभर में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषाओँ में से एक है। इसके बाद हिंदी का नंबर आता है। 1975 के बाद से भारत के साथ ही मॉरिशस, त्रिनिडाड और टोबैगो, अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन दिवस मनाया जाने लगा है। हिंदी दिवस भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1949 को संविधान सभा ने पहली बार आधिकारिक भाषा के तौर हिंदी को अपनाया था। वहीं विश्व हिंदी दिवस का मेन उद्देश्य इसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1