प्रियंका गांधी वाड्रा आज शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचीं हैं। प्रियंका मुजफ्फरनगर पहुचते ही सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बातचीत की। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी मौजूद है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों की मानें तो प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से भी यहाँ मुलाकात करेंगी। खबर ये भी है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते समय मेरठ होते हुए निकलेगी ।