81 फिल्मों का सफर, अब 5 और धमाके बाकी—इस डायरेक्टर का जलवा हर इंडस्ट्री में कायम

फिल्म इंडस्ट्री में जहां कई एक्टर्स ने 100 से जायदा फिल्मों में काम किया है, वहीं डायरेक्टर को इतनी बड़ी संख्या तक पहुंचना आसान नहीं होता। बॉलीवुड के सफल निर्देशक डेविड धवन ने भी अपनी करियर में करीब 40 फिल्में ही बनाई हैं। लेकिन प्रियदर्शन इस मामले में सबसे सामने आते हैं, जो अब तक 81 से ज़्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और उनकी 5 फिल्में अभी भी रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक बनाईं 81 फिल्मे
प्रियदर्शन उन चुनिंदा निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी रफ्तार धीमी नहीं की। 1984 में फिल्म ‘पूछाक्कोरू मुकूटी’ से शुरुआत करने के बाद उन्होंने लगातार काम करते हुए तमिल और तेलुगू सिनेमा में कई हिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे ‘बोइंग बोइंग’ और ‘धीमी तकीकदा धूम’। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी मज़बूत पहचान बनाई। 1993 में आई ‘गर्दिश’, जिसमें जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया और अमरीश पुरी नजर आए,उनकी चर्चित फिल्मों में से एक रही। इसके अलावा ‘कालापानी’, ‘कभी न कभी’ और ‘डोली सजा के रखना’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।

फिल्म जिसने दिलाई पहचान
प्रियदर्शन को इंडस्ट्री में उनका खास कहानी कहने की शैली के लिए पहले ही पहचान मिल चुकी थी, लेकिन साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने उन्हें नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस सुपरहिट फिल्म ने बॉलीवुड में कॉमेडी का नया ट्रेंड सेट किया और आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। इसी फिल्म दे अक्षय कुमार के करियर को भी बड़ा बूस्ट मिला। इसके बाद प्रियदर्शन ने ‘भूल भुलैया’ जेसी फिल्मों के जरिए हॉरर-कॉमेडी को भी लोक प्रिय बनाया। अब उनकी नई फिल्म ‘ भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, जबकि इसका पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की शाम से शुरू हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1