MS Dhoni Comeback : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक पांच मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन टीम को एक भी मैच में एमएस धोनी की सेवाएं नहीं मिल पाई हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लगी चोट के कारण धोनी शुरुआती मैचों से बाहर हैं। ऐसे में फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह 18 अप्रैल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं। फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
टीम के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए MS Dhoni
चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है कि MS Dhoni टीम के साथ हैदराबाद पहुंच चुके हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस मुकाबले में डगआउट या मैदान पर नजर आ सकते हैं, क्योंकि इस सीजन अब तक वह टीम के साथ एक भी मैच में दिखाई नहीं दिए थे।
SRH के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं MS Dhoni
MS Dhoni को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में वह इस मैच से भी बाहर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे स्टेडिम में इस सीजन का अपना पहला मैच खेल सकते हैं। फिलहाल फैंस उनकी पूरी तरह फिर होकर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CSK का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहा है?
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत निराशाजनक रही, जहां टीम को अपने पहले तीन मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी। हालांकि, इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। फिलहाल CSK पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है और अब हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।
