DEFENCE EXPO 2020-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई वर्चुअल राइफल, लगाया न‍िशाना

लखनऊ में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े हथियार मेले डिफेंस एक्‍सपो 2020 का उद्धाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हथियारों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। वर्चुअल राइफल सिस्टम को परखने के लिए खुद पीएम मोदी ने भी निशाना लगाया। बिना गोली खर्च किए ही उन्‍होंने इस वर्चुअल राइफल से एक के बाद एक कई निशाने लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी में मौजूद एक रोबॉट से भी हाथ मिलाया और अधिकारियों से अत्‍याधुनिक हथियारों की बारीकियों को जाना।
सिमुलेटर सिस्टम पर जब किसी भी बंदूक या अन्य हथियार से फायर किया जाता है तो चलने वाली गोली डिजिटल फॉर्मैट में स्क्रीन पर दिखती है। इसका मतलब है कि बिना गोली चले भी निशाना लगता है। इन दिनों दुनियाभर में इस तकनीक की इस्तेमाल किया जाता है। भारत में भी अब इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। भारतीय सैनिकों के लिए भी सिमुलेटर सिस्टम लाए जा रहे हैं। एयरफोर्स के पायलट्स को भी शुरुआती ट्रेनिंग इसी पर दी जाती है।
इससे पहले पीएम मोदी ने आज डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। हथियारों की दृष्टि से यह एशिया का सबसे बड़ा ‘बाजार’ है। वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले ‘डिफेंस एक्सपो’ क्षेत्र में देश-विदेश की दिग्गज रक्षा कंपनियां अपने-अपने तरकश के ‘तीर’ दिखा रही हैं। वहीं, बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के लॉन्चिंग पैड के तौर पर देखे जा रहे एक्सपो में देश और यूपी का निशाना दुनियाभर की कंपनियों के निवेश पर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1