टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बाघी 3’ का ट्रेलर 6 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर्स ने फिल्म टीजर शेयर करते हुए दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘बागी 3’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। ‘बागी 3’, ‘बागी’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ‘बागी’ 2016 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। जिसमें श्रद्धा और टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं ‘बाघी 2’ को 2018 में रिलीज किया गया, जिसमें टाइगर के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका नें नजर आए थे। अब एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ ‘बागी 3’ में टाइगर अपना एक्शन दिखाएंगे।

