Bihar Political Crisis

Bihar Political Crisis: CM नीतीश बनाएंगे अब महागठबंधन की सरकार, तेजस्‍वी सहित होंगे 2 उपमुख्‍यमंत्री

बिहार (Bihar) की राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के द-एंड में अब कुछ ही देर है। मुख्‍यमंत्री नीतीश सरकार (CM Nitish Kumar) यह फैसला ले चुके हैं। केवल उसकी घोषणा शेष है। मुख्‍यमंत्री अब राज्‍यपाल से मिलकर एनडीए (NDA) से अलग होने व महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपेंगे। इस बीच बड़ी खबर यह है कि महागठबंधन की नई नीतीश सरकार में दो उपमुख्‍यमंत्री रहेंगे। इनमें आरजेडी (RJD) से तेजस्‍वी यादव का नाम तय है।


महागठबंधन की सरकार में भी होंगे दो उपमुख्‍यमंत्री
एनडीए (NDA) की तरह महागठबंधन की सरकार में भी होंगे 2 उपमुख्‍यमंत्री होंगे। एक डिप्टी सीएम आरजेडी से दूसरा कांग्रेस से संभावित है। इनमें आरजेडी (RJD) से तजेस्‍वी का नाम तय है। जबकि, दूसरे नाम की घोषणा शेष है।

एनडीए में बने रहेंगे पशुपति पारस
एनडीए को लेकर बड़ी खबर यह है कि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के एनडीए (NDA) से अलग होने के बाद बिहार में पशुपति पारस की आरएलजेपी एनडीए में बनी रहेगी।

राबड़ी देवी से मुलाकात करने जा रहे सीएम नीतीश
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)राबड़ी देवी से मुलाकात करने उनके आवास पर जा रहे हैं। वहां उनकी मुलाकात तेजस्‍वी यादव व तेज प्रताप यादव से भी होगी। बताया जा रहा है कि वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात भी करेंगे।

जीतनराम मांझी ने कहा- वे नीतीश कुमार के साथ
हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में जो भी समीकरण बने, वे नीतीश कुमार के साथ हैं। जेडीयू (JDU) के प्रवक्‍ता नीरज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)के खिलाफ बड़ी साजिश की गई, उनका कद छोटा करने की कोशिश की गई। वे जल्द ही इस साजिश का राज उजागर करेंगे।

महागठबंधन की नई सरकार में शामिल होगी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वह भी महागठबंधन की नई सरकार में शामिल होगी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति को सार्वजनिक करेगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1