जालसाजी के आरोप में प्रणव अंसल को पुलिस ने दिल्‍ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

राजधानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां अंसल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील अंसल के पुत्र प्रणव अंसल को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि लोगों के साथ पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था। अंसल ग्रुप ने कहीं गरीबों का तो कहीं फौजियों का पैसा हड़पा था।

मिली जानकारी के मुताबिक आज लोगों का पैसा हड़प कर दिल्‍ली से लंदन AI 161 फ्लाइट से भागने का प्लान था, तभी अंसल ग्रुप के वाइस चेयरमैन पुत्र प्रणव अंसल को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। लखनऊ पुलिस द्वारा अपने विरुद्ध जारी लुक आउट सर्कुलर से प्रणव अंसल अंजान था। जिसकी जानकारी प्रणव को नहीं थी। प्रणव के विरूद्ध विभूतिखण्ड थाने में 406,420,467,468,471,504,506 की धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

लखनऊ के अंसल टाऊनशिप घोटाले में सुशील अंसल सहित तीन अन्य निदेशकों के गिरफ्तारी की कवायद लखनऊ पुलिस की ओर से पहले से ही शुरू कर दी गई है। प्रणव अंसल पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। डिटेन होने की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभूति खंड थाने की टीम को दिल्‍ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1