PM मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, युवक हिरासत में…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को डिफेंस एक्सपो 2020 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान PM मोदी की सुरक्षा में चुक का बड़ा मामला सामने आया। हालांकि, यूपी पुलिस की सतर्कता से परिस्थिति बिगड़ने नहीं पाई।

PM मोदी ने कार्यक्रम में भाषण दिया, जिसके बाद वो यहां से जाने लगे। उतनी ही देर में एक युवक प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ने लगा। यूपी पुलिस ने तुरंत ही फुर्ती दिखाते हुए लड़के को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन हुआ है। भारत के साथ दुनिया भर के अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक का रोमांचकारी संगम यहां लोगों को देखने को मिला। 40 देशों के रक्षामंत्री, सैन्य प्रमुख व विदेश मंत्री के साथ 54 देशों के डिप्लोमेट व सैन्य डेलीगेट इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने। 9 फरवरी तक लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1