PM Modi

PM Modi का राजस्थान को तोहफा,पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन

PM Modi Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 जुलाई 2026) को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. यह भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार की गई है. 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) क्षमता वाली इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है.

यह मॉर्डन कॉम्प्लेक्स रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन दोनों को एक साथ जोड़ता है. इसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 MMTPA है. रिफाइनरी का हाई नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और इसमें 26 प्रतिशत से अधिक पेट्रोकेमिकल यील्ड है. इसे दक्षता और स्थिर विकास के वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1