NARENDRA MODI

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप से पहली बार मिलेंगे पीएम मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?

PM Modi Trump Meeting: ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है. यह मुलाकात अगले महीने फ्रांस में होने वाले G-7 समिट के दौरान हो सकती है, जब दोनों देशों के नेता इसमें शामिल होने पेरिस पहुंचेंगे. तेल संकट और मिडिल ईस्ट मं जंग के बीच ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मीटिंग करेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात जून महीने में संभव है. दरअसल डोनाल्ड ट्रंप G7 नेताओं की बैठक में शामिल होंगे, जबकि फ्रांस पहले ही कह चुका है कि पीएम मोदी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे. ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि वैश्विक उथल पुथल के बीच ट्रंप और मोदी की मुलाकात फ्रांस में 15-17 जून के बीच हो सकती है.

मोदी-ट्रंप के बीच आखिरी बैठक कब हुई थी?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात फरवरी, 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी. ऐसे में 16 महीने बाद दोनों नेताओं के बीच ये बैठक होगी. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद रूसी तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने भारत पर जुर्माने के रूप में टैरिफ लगा दिया था और फिर रिश्तों में थोड़ी दूरी बन गई थी. हालांकि अब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. ऐसे में ये मीटिंग होर्मुज नाकेबंदी की वजह से दुनिया मं तेल संकट, मंहगाई पर केंद्रित हो सकती है.

फ्रांस ने किया था पीएम मोदी के दौरे को कंफर्म

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों एक बयान जारी किया था, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल के बीच हुई बातचीत की मुख्य बातें बताई गई थी. यह बातचीत G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी.

इसमें बताया गया था कि दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Evian शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. दोनों मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया. बता दें कि G-7 दुनिया की सबसे तेज ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था वाले देशों का ग्रुप है, जबकि भारत इसका सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस ने एक भागीदार देश के तौर पर आमंत्रित किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1