PM मोदी के गुरू पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेशा तीर्थ स्वामी का निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे कर्नाटक के पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेशा तीर्थ स्वामी का आज निधन हो गया है। हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें रविवार को कस्तूरबा अस्पताल में एडमिट कराया गया था। विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि श्री पीजवारा मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी, उडुपी में उन लाखों लोगों के दिलों और दिमाग में रहेगा, जिनके लिए वह हमेशा एक मार्गदर्शक थे। सेवा और आध्यात्मिकता का एक पावरहाउस थे। तीर्थ स्वामी ने समाज के लिए लगातार और अधिक न्यायपूर्ण और दयालु काम किया है। ओम शांति।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी से सीखने का मौका मिला। हाल ही में गुरु पूर्णिमा के पुण्य दिवस पर हुई मुलाकात भी काफी यादगार रही है। उनका त्रुटिहीन ज्ञान हमेशा बना रहा, साथ ही उनके भक्तों के प्रति संवेदना जताई।

मनिपाल के मेडिकल अधीक्षक ने सुबह जानकारी दी थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक है और उनका सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया था कि वह सुबह बेहोशी की हालत में थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वहीं जब उन के टेस्ट किए गए तो सामने आया कि उनका मस्तिष्क भी सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है।

ऐसे में उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने भी दुख जताते हुए कहा कि पीजवारा मठ के सीर विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी जी का आज सुबह 9:30 बजे निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में 3 तीन घंटे के लिए रखा जाएगा। जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सीएम बीएस येदियुरप्पा भी वहां आएंगे।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पीजावरा मठ के द्रष्टा विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी के निधन पर कहा कि भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को शांति प्रदान हैं। मैं भक्तों के लिए भी प्रार्थना करूंगा कि उन्हें इस दर्द को दूर करने की शक्ति दे।

तीर्थ स्वामी काफी समय से बीमार थे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद 20 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वह आईसीयू में थे। शुरुआती इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कहा था कि स्वामी को निमोनिया है जिसका इलाज चल रहा है। लेकिन रविवार को उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई।जिसके बाद आज सुबह उनका निधन हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1