Coronavirus india

कोरोना पर पीएम मोदी की सबसे प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ वर्चुअल बैठक

देश में Coronavirus के मामलों के कम होने के आसार जल्द नजर नहीं आ रहे। बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Corona से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में Coronavirus के हालात की जानकारी दे रहे हैं।

इस बैठक में Corona से प्रभावित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। बैठक में मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिवों भी शामिल हुए हैं।


वहीं, PM मोदी के साथ इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद हैं। PM मोदी Corona प्रभावित राज्या पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है।


इन सबके बीच देश में Corona से संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख 68 हजार 676 और मृतकों की संख्या 45,257 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकडों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे के दौरान 53,601 नए मामले सामने आए और 871 लोगों की मौत हुई। कुल 15 लाख 83 हजार 490 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामले छह लाख 39 हजार 929 रह गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर ब़़ढकर 69 फीसद हो गई है।


Corona संकट के बीच देश के कई राज्यों में बढ़ से बूरा हाल है। सोमवार को PM ने देश में बाढ़ के हालात की समीक्षा करने के लिए छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के गृह मंत्री ने हिस्सा लिया। बैठक में दक्षिण पश्चिम मानसून और बाढ़ से पैदा होने वाले हालात से निपटने के राज्यों की तैयारियों का आकलन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1