Presidential Election 2022, Draupadi Murmu

देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहास, आदिवासी बेटी बनी हमारी राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति चुनाव में हुई जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने ट्वीट करके भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है. ऐसे समय में जब सवा अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है.

पीएम मोदी ने कहा, द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.

पीएम मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि, मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था. वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1