PM Modi Bihar Election 2020 Rally

बिहार का रण: गया में गरजे बोले-आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ चुके हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन में हुई। इसके बाद अब वे गया में जनता से रूबरू हैं। फिर भागलपुर में उनकी अंतिम रैली है। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था की है। रोहतास में प्रधानमंत्री के साथ मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar ने भी मंच साझा किया। आगे वे भागलपुर में भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।

12:48 बजे: गया में PM Modi: बिहार को पुराने अंधकार में ले जाने की तैयारी से सतर्क रहना है। NDA के विरोध में जो महागठबंधन बनाया है, उसकी रग-रग से जनता वाकिफ है।

12:48 बजे: गया में PM Modi: बुद्ध की धरती को नक्‍सलवाद, हिंसा व अराजकता से निकला कर शोति व विकास के रास्‍ते पर लाए।

12:44 बजे: गया में PM Modi- बिहार में अब IIT, आइआइएम खोले जा रहे हैं। गया में भी आइआइएम खोला गया है।

12:44 बजे: गया में PM Modi- बिहार में एक दौर ऐसा भी था, जब अपराध चरम पर था। लोग रात में ट्रेन से उतरने पर सुरक्षा के लिए स्‍टेशन पर ही रुक जाते थे।

12:40 बजे- गया में प्रधानमंत्री का भाषण आरंभ। बोले- कोरोना Corona महामारी के बीच दुनिया का पहला बड़ा चुनाव बिहार में हो रहा है। खुद को सुरक्षित रखते हुए बिहार को लोकतंत्र को मजबूत करना है।

12:00 बजे- गया के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए कार्यकर्ता व समर्थक PM Modi के चेहरे का मुखौटा लगाकर सभा स्थल पर पहुंचे।
11:38 बजे: रोहतास में PM Modi- प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्‍त। अब गया में अगली रैली एक बजे से। इंतजार शुरू।

11:36 बजे: रोहतास में PM Modi- सोन पदी पर कोइलवर पुल के समानान्‍तर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। झारखंड व बिहार को जोड़ने के लिए पुल बन रहा है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। पुल बने हैं। कनेक्टिविटी सुधार के लिए बड़े काम किए गए हैं।

11:32 बजे- रोहतास में PM Modi- पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसनों के खातों में सीधे पैसे दिए। कोई बिचौलिया नहीं।

11:30 बजे: रोहतास में PM Modi- देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब मेडिकल व इंजीनियरिंग सहित सभी तकनीकी शिक्षाएं मातृभाषा में दी जाएंगी। इससे गरीब के बेटों का सपना पूरा होगा।

11:30 बजे: रोहतास में PM Modi- एक ही परीक्षा से सरकार में अनेक नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।

11:24 बजे: रोहतास में PM Modi- बिहार को अभी भी विकास के सफर पर मीलों आगे जाना है।

11:20 बजे: रोहतास में PM Modi- बिहार के भविष्‍य के लिए हम नीतीश कुमार के साथ हैं।

11:15 बजे: रोहतास में PM Modi- कुछ लोगों ने 15 साल तक बिहार को लूटा। जब बिहार के लोगों ने उन्‍हें सत्‍ता से बेखल किया, नीतीश को मौका किया, तो वे बौखला गए। दस साल तक दिल्‍ली में यूपीए क सरकार में रहते हुए उन्‍होंने अपना गुस्‍सा निकाला। नीतीश को काम नहीं करने दिया। बाद में 18 महीने में क्‍या हुआ, यह कहने की जरूरत नहीं है।

11:10 बजे: रोहतास में PM Modi- बिहार में पहले सूरज ढ़लते ही सबकुछ बंद होता था। आज बिजली है, सड़क है, और सबसे बड़ी बात वो माहौल है, जब लोग बिना डरे रह सकता था। वो दिन जब सरकार के संरक्षण में दिन-दहाड़े डकैतियां होती थी, लोग नहीं भूल सकते।

11:09 बजे: रोहतास में PM Modi- बिहार के सपूतों ने आतंकवाद से जमकर लोहा लिया है। पुलवामा व गलवान घाटी में शहादत दी।

11:07 बजे: रोहतास में PM Modi: बिहार के लोग किसी भ्रम में नहीं पड़ते। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्‍हें पास नहीं फटकने देंगे।

11:00 बजे: रोहतास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार के लोगों से बहुत कुछ सीखा। बिहार के लोग कंफ्युजन में नहीं रहते। उन्‍होंने NDA को बहुमुत देने का फैसला कर लिया है।

10:57 बजे: रोहतास में PM Modi: हाल ही में बिहार ने दो सपूतों को खाया है। आखिसर समय तक साथ रहने वाले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता हूं। रघुवंश बाबू को भी श्रद्धांजलि।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : अब तक सेवा की है, आगे मौका मिला तो और भी काम करेंगे। हमारे लिए पूरा बिहार एक परिवार है।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : पहले कितना अपराध था? हमने अपराप पर नियंत्रण किया। अपराध के मामले में देश में 23वें नंबर पर है। विकास के मामले में भी बड़ा काम हुआ है। लोगों की आय भी बढ़ी है।

10:53 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : बिहार की प्रगति के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार के लिए केंद्र की कई लाभकारी योजनाएं हैं।

10:48 बजे: रोहतास की रैली में Nitish Kumar : कोरोना पर काबू पाने में केंद्र से बड़ा स‍हयोग मिला। केंद्र ने विशेष ट्रेनें चलाईं। दूसरे राज्‍यों में फंसे लोगों को सहायता दी।

10:45 बजे: रोहतास की रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रैली में CM Nitish Kumar ने उनका स्‍वागत किया।

10:40 बजे: BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल का संबोधन आरंभ। इसके बपहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिन्‍हा ने कहा कि बिहार के सभी घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। यह PM मोदी की मजबूत सोच व इरादे की देन है। अब सभी को पक्का मकान दिया जा रहा है। सवा 2 करोड़ लोगो को पक्का मकान देने का काम शुरू हो गया है।

10:30 बजे: रोहतास में रैली स्‍थल पर दो मंच बनाए गए हैं। BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित अनेक बड़े नेता पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्‍या में मोदी को सुनने के लिए जनता भी पहुंच चुकी है।

10:00 बजे: PM के आगमन के पहले मुख्‍यमंत्री Nitish Kumarरोहतास के रैली स्‍थल पर पहुंचे। Nitish Kumar वहां पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।

राेहतास में हुई पहली रैली, अब गया में इंतजार

प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में हुई। इसके बाद अब गया में अगली रैली है। रैली स्‍थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्‍यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्‍यालय ने सभी DIG व जिलों के SP को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।


रोहतास में PM मोदी के साथ रहे CM नीतीश

प्रधानमंत्री के रैलियां NDA की हैं। आज की रोहतास की रैली में PM Modi के साथ मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar भी मंच पर रहे। गया में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्‍ठ नेता ललन सिंह (Lalan Singh) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। Nitish Kumar भागलपुर की रैली में फिर प्रधानमंत्री के साथ नजर आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1