अरुण जेटली की जिंदगी से जुड़ी ये यादगार तस्वीरें

भारतीय जनता पार्टी ही नहीं भारतीय राजनीति में भी अपना अलग मुकाम और कद रखने वाले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 66 वर्ष की उम्र में शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां देखिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ तस्वीरें जो आपको भावुक कर देंगी।

अरुण जेटली  का स्वभाव ऐसा था कि उनके सभी पार्टियों में मित्र थे। उनकी शादी भी कांग्रेस के एक कद्दावर नेता की पुत्री से हुई थी। दरअसल, अरुण जेटली कांग्रेस के पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के मंत्री रहे गिरधारी लाल डोगरा के दामाद थे। उनका विवाह 24 मई 1982 को डोगरा की बेटी संगीता से हुआ था। उनकी ससुराल कठुआ जिले के हीरानगर के पैया गांव में है। अरुण जेटली की शादी में अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इस मौके पर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

दिल्ली में जब लॉटरी की बिक्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभियान चलाया तो भाजपा के अग्रणी नेताओं में मदन लाल खुराना  के साथ अरुण जटेली भी थे। भाजपा की मांग की थी कि दिल्ली से पूरी तरह लॉटरी को हटाया जाए। और अब मदन लाल खुराना के बाद दिल्ली से जुड़े भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का भी निधन हो गया।

2014 के लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के सातों सीटों (नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर जीत हासिल की तो अरुण जेटली को भी अभिनंदन समारोह में बुलाया गया।

अरुण जेटली 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1