गन्ना पर्यवेक्षक संघ के लोगों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक संघ के लोगों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डालीबाग स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जहां गन्ना पर्यवेक्षक के अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गन्ना विकास निरीक्षक के पद जो गन्ना पर्यवेक्षक संवर्ग के विशेष पदोन्नति के लिए सृजित किये गये थे, उन्हें बहाल किया जायें। साथ ही गन्ना पर्यवेक्षकों का वाहन भत्ता बहाल कराकर लाभ दिलाया जाये।

मनोज कुमार ने कहा कि जी.पी.आर.एस द्वारा गन्ना सर्वेक्षण होने की दशा में मैनुअल मस्ती नहीं बनाने तथा घोषणा पत्र नहीं भरवाने को जॉब चार्ट में सम्मिलित किया जाये। गन्ना पर्यवेक्षकों की छठें वेतन आयोग की वेतन विसंगति को दूर कराया जाये। गन्ना पर्यवेक्षक के पद को तकनीकी घोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि 2018-19 की स्थानान्तरण नीति के अनुसार गन्ना पर्यविक्षक ग्राम स्तरीय कर्मचारी का स्थानान्तरण करना आवश्यक हो तो विकल्प ले लिया जाये व पारिवारिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर जिले के अन्य जोन में स्थानान्तरणकर दिया जाय।

गन्ना पर्यवेक्षकों का 42 दिन का अर्जित अवकाश और मेडिकल अवकाश डी.डी.ओ (जिला गन्ना अधिकारी) द्वारा स्वीकृत किया जाये। सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण के समय सर्वेयर व चैन मैन उपलब्ध कराया जाये। आगे कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा जैविक उर्वरकों कृषकों की मांग के अनुरूप लक्ष्य को निर्धारित किया जाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1