आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पंजाब ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। यह मुंबई के खिलाफ उनकी आईपीएल में 18वीं जीत है। साथ ही, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को सबसे ज़्यादा बार हराने वाली टीम बनकर पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
MI ने तोड़ा CSK का रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अब पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हो गया है। पंजाब ने यहां खेले गए 11 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैदान पर मुंबई को 5-5 बार हराया है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 9 मुकाबलो में 4 जीत दर्ज की हैं।
IPL में वानखेड़े में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
- 6 – PBKS(11 मैच)
- 5 – CSK(13 मैच)
- 5 – RCB(13 मैच)
- 4 -RR (9 मैच)
इस मामले में पंजाब ने कर ली CSK की बराबरी
आईपीएल मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में अब पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है। दोनों टीमों ने मुंबई को 18-18 बार हराया है, हालांकि पंजाब ने यह उपलब्धि 35 मैचों में हासिल की, जबकि चेन्नई इसके लिए 39 मुकाबले लगे। इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स 17 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई के खिलाफ 16 मैच जीते हैं।
IPL मे MI के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम
- 18 – PBKS(35 मैच)
- 18 – CSK (39 मैच)
- 17 – DC (38 मैच)
- 16 – RCB (35 मैच)
- 15 – RR (31 मैच)
पंजाब ने MI के खिलाफ चेंज किया दूसरा सबसे बड़ा टार्गेट
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। इस मुकाबले में टीम ने 196 रन टारगेट चेज किया, जो इससे पहले 2020 में राजस्थान रॉयल्स भी मुंबई के खिलाफ हासिल कर चुकी है। वहीं मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा टार्गेट चेज करने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है, जिन्होंने 2025 में अहमदाबाद में 204 रन का लक्ष्य पूरा किया था।
