चुनावी चक्कलस: समाजसेवा से प्रचंड होती जा रही है सपा नेता पवन सिंह की लोकप्रियता

सपा नेता पवन सिंह ने पूर्वांचाल के लाखों गरीबों, यतीमों और असहायों की मदद करके रातो रात अर्श पर पहुंच चुके सपा के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन सिंह अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करते हैं। इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश अपनी कार्यशैली से लाखों दिलो पर राज कर रहे हैं। समाज के सभी तबके के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाले पवन सिंह सभी के लिए नजीर बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि आज पवन सिंह को लोग अपना बेटा मानते हैं। पवन सिंह की एक झलक पाने को लोग बेकरार रहते हैं। सपा नेता पवन सिंह अपने कारगुजारियों की बुनियाद पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की धड़कन बनते जा रहे हैं। पवन सिंह की डिमांड हर तरफ है। और हो भी क्यों न जहाँ कहीं कोई मजबूर इंसान इन्हे याद करे यह हाजिर हो जाते हैं। ऐसा सेवाभाव आज के जमाने में कहाँ देखने को मिलता है।

अब लोग पवन सिंह को अपना विधायक बनाना चाहते हैं। पवन सिंह की लोकप्रियता दर्जनों विधानसभा क्षेत्रों में है। लेकिन पनियरा विधानसभा के लोगो का पवन सिंह के प्रति अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। वहाँ की महिला, पुरूष सभी पवन सिंह को अपना बेटा मानते हैं। युवाओं में पवन सिंह की लोकप्रियता और अधिक बढ़ रही है। सभी के चहेते पवन सिंह को पनियरा की जनता अपने क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना लोकप्रिय विधायक बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

लोकप्रियता दौलत की मोहताज नहीं होती, कभी कभी बिना दौलत के भी दिलों में जगह बनायीं जाती है, ऐसा ही जिवंत उदहारण पेश कर रहे हैं गोरखपुर जिले में रहने वाले श्री पवन सिंह, जो कि उन चुनिंदा लोगो मे से एक है जो आज इस लेख में जानेंगे समाजसेवी श्री पवन सिंह के इस सफर के बारे में जो आज इस मुकाम पर पहुचे जहाँ बड़े बड़े धनवान नही पहुच पाते है। श्री पवन सिंह का कहना है कि दूसरों के प्रति निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।

जब हमारी टीम पूरे क्षेत्र में चुनावी चक्कलस करने निकली तब सभी आम जन कि जुबान पर पवन सिंह का ही नाम था। पनियरा की जनता का अपना तर्क है कि पवन सिंह सक्षम, सामाजिक व सामर्थ्य व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में पनियरा का समुचित विकास होगा। पनियरा की जनता की दिली ख्वाहिश की पवन सिंह को सपा मुखिया अखिलेश यादव निसंदेह उन्हें अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर जनता की उम्मीदों को पंख दे दें। ताकि पनियरा की जनता अपने लोकप्रिय नेता भाई पवन सिंह को विजयश्री दिलाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर नवगठित समाजवादी सरकार बनाने में बल मिल सके।

जनता जनार्दन की रे जब हमने पवन सिंह जी से साझा की तब जो सेवा भाव विषय पर उनका जवाब हमें मिला वो उनकी अलौकिक समाजसेवा और निष्ठां की निश्छलता को उकेर गयी, आप भी जानें उन्होने हमसे क्या कहा— सेवारत व्यक्ति सर्वप्रथम अपने, फिर अपने सहकर्मियों व अपने सेवायोजक के प्रति ईमानदार हो। इन स्तरों पर सेवा भाव में आई कमी मनुष्य को धीरे-धीरे पतन की ओर ले जाती है। सेवा भाव ही मनुष्य की पहचान बनाती है और उसकी मेहनत चमकाती है। सेवाभाव हमारे लिए आत्मसंतोष का वाहक ही नहीं बनता बल्कि संपर्क में आने वाले लोगों के बीच भी अच्छाई के संदेश को स्वतः उजागर करते हुए समाज को नई दिशा व दशा देने का काम करता है। जैसे गुलाब को उपदेश देने की जरूरत नहीं होती, वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। उसकी खुशबू ही उसका संदेश है। ठीक इसी तरह खूबसूरत लोग हमेशा दयावान नहीं होते, लेकिन दयावान लोग हमेशा खूबसूरत होते हैं, यह सर्वविदित है। सामाजिक, आर्थिक सभी रूपों में सेवा भाव की अपनी अलग-अलग महत्ता है।

बिना सेवा भाव के किसी भी पुनीत कार्य को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सकता। सेवा भाव के जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के साथ ही आम लोगों को भी उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। असल में सेवा भाव आपसी सद्भाव का वाहक बनता है। जब हम एक-दूसरे के प्रति सेवा भाव रखते हैं तब आपसी द्वेष की भावना स्वतः समाप्त हो जाती है और हम सभी मिलकर कामयाबी के पथ पर अग्रसर होते हैं।

सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं है, जिसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हमारे अंतिम सेवा काल तक सेवा ही एक मात्र ऐसा आभूषण है, जो हमारे जीवन को सार्थक सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाता है। बिना सेवा भाव विकसित किए मनुष्य जीवन को सफल नहीं बना सकता। हम सभी को चाहिए कि सेवा के इस महत्व को समझें व दूसरों को भी इस ओर जागरूक करने की पहल करें। तभी हम असल मे एक कामयाब इंसान बन सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1