Patna TRE-4 Protest: बिहार की राजधानी पटना में छात्रों का हंगामा हो रहा है। छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। इसी के चलते छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है।
मोर्चा ने बिहारभर के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी। छात्रों का मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के चलते सीएम आवास के घेराव की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शनकारी छात्र नेता ने कहा, ‘हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं हैं। हमें आश्वासन मिला है कि हमारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। शिक्षा विभाग में हमारी मांग स्पष्ट है, उस मांग को सरकार ने लगभग लगभग सहमति उनके तरफ से एक पॉजिटिव वे में रखी गई है। उन्होंने कहा है कि ठीक बात है हम उसको देख लेंगे। आंदोलन के पहले या आंदोलन के बाद कल अगर बातचीत करेंगे, अगर मुख्यमंत्री बात करेंगे तो करेंगे लेकिन कॉल है तो आंदोलन तो होगा।
पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर सम्राट सरकार एक्शन में है। छात्रों की मांगो को लेकर कमेटी बनाई गई है। साथ ही BPSC TRE-4 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
BPSC TRE-4 में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कमेटी
सरकार ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाने का एलान किया है
समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जज करेंगे
गड़बड़ियों को रोकने के उपायों की समीक्षा करेगी कमेटी

