Metro Pillar

मुंबई में मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, चपेट में कई गाड़ियां, 4 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर स्थित निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का भारी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में कई गाड़ियां भी आईं. पिलर का हिस्सा एक ऑटो रिक्शा पर भी आ गिरा, जिससे उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं. इस हादसे में 4 लोगों घायल हुए हैं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ है.बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार 4 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. हालांकि, घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरा हुआ सीमेंट ढांचा काफी बड़ा और भारी था, जिससे ऑटो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

मौके पर राहत और बचाव टीम
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंच गई है. मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल स्थिति का आकलन कर मलबा हटाने का काम शुरू किया है. स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवा के दल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित हो गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए.

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर कमजोर था. हालांकि वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा. मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है.

हादसे की जांच की जाएगी
स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच नागरिकों में निर्माणाधीन मेट्रो कार्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद ही क्षति और हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्माण स्थलों के पास सावधानी बरतें और अफवाहों से बचें.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1