Bihar assembly elections

बिहार का रण: अब बिहार में तीसरा चुनावी गठबंधन-पप्पू यादव, चंद्रशेखर रावण, फैजी ने मिलाया हाथ

बिहार चुनाव से पहले जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav ने प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन का एलान कर दिया है. इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और BPL मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ Pappu Yadav ने सोमवार को पटना में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन यानी पीडीए बनाने का एलान कर दिया है। इस गठबंधन में Pappu Yadav के साथ दलित नेता चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और BPL मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल हैं।

गौरतलब है कि जाप अध्यक्ष Pappu Yadav ने हाल ही में कांग्रेस से कहा था कि वे BJP और NDA को हराने के लिए लालू प्रसाद यादव के सामने झुकने को तैयार हैं और महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, Pappu Yadav महागठबंधन की गाड़ी के पहिए नहीं बन पाए।

पप्पू यादव के PDA बनाने के पीछे ऐसा लगता है कि तेजस्वी की राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन्हें भाव नहीं दिया गया या राजद ने कांग्रेस की बात नहीं सुनी। वहीं पूर्व जीतम राम मांझी पहले ही महागठबंधन से विदा होकर NDA का हाथ थाम चुके हैं। मुकेश सहनी भी सीट बंटवारे का इंतजार कर रहे हैं, अगर सम्मानजनक सीट नहीं मिलीं तो वे भी NDA या पप्पू यादव के गठबंधन में जा सकते हैं।

दूसरी ओर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी दिल्ली से पटना तक चक्कर लगा रहे हैं क्योंकि RJD उनकी सुन नहीं रही और कांग्रेस उनके लिए सम्मानजनक सीटें का इंतजाम नहीं कर पा रही है। सूत्रों की मानें तो RJD ने कांग्रेस से कहा है कि कुशवाहा को साथ रखना है तो अपने कोटे से सीट दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1