jap merge up with inc

बिहार का रण:150 सीटों पर अकेली लड़ेगी पप्पू यादव की जाप पार्टी, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा टिकट

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बाकी सीटों पर सामान्य विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे। 80% सीटों पर युवा, जिसमें 30% महिलाओं को टिकट देने की घोषणा भी की है।

उन्होने कहा कि बिहार के हालात पर किये गये सर्वे के अनुसार जाप बिहार की जनता की पहली पसंद है। इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पटना के दोनों सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर भाजपा के हैं, लेकिन फिर भी पटना देश का सबसे गंदा शहर है। हम सत्ता में आये तो तीन साल के अंदर पटना को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी अगले सप्ताह प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी और सितंबर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू, राष्ट्रीय सचिव हरे राम महतो, महिला नेत्री शबाना जमाल एवं छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1