pak diplomat

पाकिस्तान: उकसावे की गोलीबारी में भारत के तीन नागरिकों की मौत

नई दिल्‍ली- भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को शनिवार को तलब कर पाकिस्तानी बलों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर कड़ा ऐतराज जताया। जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की बिना किसी उकसावे के की गई गोलाबारी से एक लड़के समेत तीन निर्दोष नागरिकों की शुक्रवार को मौत हो गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार रात को पाकिस्तान के इस कृत्य की भारत ने कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि मारे गए सभी नागरिक एक ही परिवार से थे। उसने बताया कि बिना उकसावे की गोलीबारी में एक बच्चा घायल हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी बलों द्वारा निर्दोष नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस वर्ष पाकिस्तान के बलों की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का 2711 से अधिक बार उल्लंघन करने के कारण 21 भारतीयों की मौत हो गई तथा 94 घायल हो गए।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ में पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही मदद तथा पाकिस्तानी बलों द्वारा आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी की आड़ देने का भी भारत ने विरोध जताया है।’’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1