ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स 6 करोड़ के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर एक और नया मुकाम हासिल किया है। PM Modi के Twitter अकाउंट के Followers की संख्या बढ़कर 6 करोड़ से ज्यादा हो गई है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 2 हजार 354 लोगों को फॉलो करते हैं।


Twitter पर प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर के उन टॉप नेताओं में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। PM Modi ने साल 2009 में Twitter पर अपना अकाउंट बनाया था।

सोशल मीडिया पर PM Modi लगातार सक्रिय रहते हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं से लेकर विदेशी नेताओं से भी इस लगातार जुड़े रहते हैं। Twitter पर मोदी की सक्रियता का ही प्रमाण है कि इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय शख्सियत हैं।

PM Modi ने ट्विटर पर रविवार को 6 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ। मोदी के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 43.4 मिलियन यानी 4.34 करोड़ Followers हैं।

अभी Twitter पर PM Modi से ज्यादा Followers अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हैं। डोनाल्ड ट्रंप के Twitter पर Followers की संख्या 8 करोड़ 37 लाख से ज्यादा हैं।

वहीं Twitter पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के PM Modi से दो गुने से ज्यादा Followers हैं। उनके फॉलोअर्स 12 करोड़ 70 लाख से ज्यादा है।

Twitter पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2 करोड़ 16 लाख Followers हैं। उन्होंने मई 2013 में अपना Twitter अकाउंट बनाया था। विपक्षी नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के Twitter पर 1 करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1