पाकिस्तान: होली पर बलूचिस्तान में 2 दिन की छुट्टी, पाक पीएम ने दी शुभकामनाएं

भारत में ही नहीं बल्की पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी होली की धूम देखने को मिल रही है। खबर है कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने बीते सोमवार को हिन्दुओं को होली की बधाई दी। और द्वीट कर कहा कि ‘हिन्दू संप्रदाय के लोगों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं।’ पाकिस्तान में भी मंगलवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बीते रविवार को ही होली के मद्देनजर दो दिन की छुट्टी यानी सोमवार और मंगलवार को अवकाश का ऐलान किया गया है। आपको बता दें रविवार को जारी की गई अधिसूचना में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने 9 और 10 मार्च को केवल अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। आपको बता दें होली पर सबसे पहले साल 2016 में बलूचिस्तान प्रांत में छुट्टी का ऐलान किया गया था।  आपको बता दें पाकिस्तान की कुल आबादी में से 2 फीसदी आबादी हिंदुओं की है। जिसमें से सबसे ज्यादा हिंदू पाकिस्तान के सिंद्ध प्रांत में रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1