samajwadi party

ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘अब सपा में होगी बड़ी टूट’, मंत्री के बयान से गरमाई यूपी की सियासत

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना में टूट के बाद अब यूपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) में भी टूट हो सकती है। ये दावा यूपी के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने किया है। राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर सपा में बड़ी टूट का दावा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है”।

ओपी राजभर ने कहा कि खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

बीजेपी के साथ जाएंगे सपा से टूटने वाले सांसदः ओपी राजभर

ओपी राजभर के बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। इनमें मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा के सीनियर नेता राम गोपाल यादव ने अमित शाह को एक गोपनीय पत्र दिया है। राम गोपाल पत्र देने के बाद मुस्कराते हुए चले गए। जो बंगाल में TMC का हुआ, महाराष्ट्र में उद्धव का हश्र हुआ वो अब यूपी में सपा का होगा। राजभर ने कहा कि संभवतः राम गोपाल ने पत्र में उन सांसदों के नाम दिए होंगे, जो टूट सकते हैं। सपा के बड़ी संख्या में सांसद टूटने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा से टूटने वाले सांसद बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1