सउदी अरब में एक भारतीय की हुई गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला

सउदी अरब में रह रहे एक भारतीय की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। हरीश बंगेरा नाम के एक भारतीय को सउदी अरब में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें ईशनिंदा के आरोप में हरीश को गिरफ्तार किया गया है। हरीश मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलुरु के रहने वाले हैं, और सउदी अरब में एक एयर कंडीशन बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं।

दरअसल बीते 21 दिसंबर को एक फेसबुक अकाउंट से ईशनिंदा वाली पोस्ट अपलोड की गई थी। जिस पर हरीश का नाम और उनकी फोटो लगी थी। स्थानीय मीडिया की माने तो फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि काबा की जगह मक्का में राम मंदिर बनाया जाएगा। साथ ही एक अन्य फेसबुक पोस्ट में सउदी के क्राउन किंग मोहम्मद बिन सलमान पर भी निशाना साधा गया था। जिसके बाद हरीश बंगेरा को हिरासत में लिया गया।

इस पूरे मामले की जानकारी भारत सरकार को दे दी गई है। कर्नाटक सरकार के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1