बुर्किना फासो में आतंकवादी हमला, 35की मौत

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी सूतना देते हुए कहा कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए।

राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की सूतना टि्वटर पर दी। हमले में मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह सुबह हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान मारे गए हैं। हमले में कई नागरिकों और 80 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी गई। पिछले 5 साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।

बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया कि जिन 35 लोगों की मौत हुई है उनमें 31 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1