दिल्ली के पालम एक्सटेंशन इलाके से 66 वर्षीय अशोक राव नाम के शख्स के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है…यूपी के देवरिया जिले के नगवा खास गांव के रहने वाले अशोक राव अपने बेटे के साथ किराये के मकान में रहते हैं…वो 1 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे घर से पास की दुकान से तंबाकू लेने निकले थे…लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं…जब वो कुछ घंटों तक घर नहीं लौटे…तो परिवारवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की…अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से उनके बारे में पूछा और पता किया…लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया…काफी खोजबीन के बाद जब अशोक राव का कुछ पता नहीं चला…परिवारवालों ने 2 नवंबर को पालम गांव पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई…परिवार वालों को आशंका है कि कोई उन्हें अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है…बेटे रतन राव की शिकायत पर FIR दर्ज कर पुलिस ने लापता अशोक राव की तलाश शुरू कर दी है…



