आज शेयर बाजार में आई तेजी

Share Market में पिछले 4 सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी आई। Sensex 428.62 अंक की बढ़त के साथ 41,323 पर बंद हुआ। Nifty ने 133.40 प्वाइंट ऊपर 12,125.90 पर कारोबार खत्म किया। वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 40% उछाल आया। एनएसई पर शेयर 1.20 रुपए की बढ़त के साथ 4.20 रुपए पर बंद हुआ। Share में अचानक आई तेजी पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कंपनी से सफाई मांगी है। दूसरी ओर ऐसी रिपोर्ट है कि AGR मामले में बकाया राशि की वजह से सरकार वोडाफोन-आइडिया की बैंक गारंटी नहीं भुनाएगी। इस रिपोर्ट से कंपनी के शेयर में खरीदारी बढ़ गई।

Sensex के 30 में से 21 और Nifty के 50 में से 38 Share फायदे में रहे। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.32% उछाल आया। मीडिया इंडेक्स 1.94% ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
इन्फ्राटेल 7%
ग्रासिम 4.41%
कोल इंडिया 3.46%
जी एंटरटेनमेंट 2.81%
हिंदुस्तान यूनीलीवर 2.76%
निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
टाटा मोटर्स 2.17%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1.40%
सन फार्मा 1.32%
टीसीएस 0.98%
भारती एयरटेल 0.78%

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1