दुनिया भर में फैली रहस्मय महामारी Corona के बीच एक और आश्चर्यजनक खबर आ रही है। वैश्विक मीडिया में चर्चा है कि उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह Kim Jong उन का अंत निकट है। जिसके चलते उत्तर कोरिया की जनता में अफरा-तफरी का माहौल है। नए उत्तराधिकारी की तलाश भी तेज हो गयी है। उत्तर कोरिया को दुनिया से छिपा कर रखने वाले तानाशाह से संबंधित यह चैंकाने वाली खबर वहां के प्रमुख विद्रोही ने मीडिया को दी है। Kim Jong के विरोधी ने दावा किया है कि तानाशाह की हालत बेहद नाजुक है। वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है।
इससे पहले खबरें आई थीं कि किम कोमा में चला गया है। जिसके बाद उसकी बहन किम यो जोंग को उसका उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन अब किम जोंग के चाचा किम प्योंग ईल को उत्तर कोरिया का नया तानाशाह बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह किसी को नहीं पता। क्योंकि उत्तर कोरिया में बाकी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ है। वहां मीडिया पर सेंसर है। तानाशाह की प्रशंसा के अलावा समाचार पत्र अन्य कुछ नहीं छाप सकते।
इस बीच टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उत्तर कोरिया के पूर्व राजनयिक ने कहा है कि किम की हालत बेहद खराब है। अब दक्षिण कोरिया के सांसद बन चुके थाई योंग हो ने कहा, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह सच है कि Kim Jong खुद से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। थाई ने कहा कि किम जोंग की सही हालत कैसी है, इसके बारे में केवल कुछ ही लोगों को सही पता है।
उत्तर कोरिया लगातार दुनिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है। लगातार परमाणु हथियारों और घातक मिसाइलों के परीक्षण से अमेरिका और दक्षिण कोरिया की नींद हराम कर रखी है। अभी हाल ही में उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया था। जिस पर दक्षिण कोरिया ने ऐतराज जताया था।