सामान्य तौर पर नतीजे Exit Poll के आसपास ही आते हैं-कैलाश विजयवर्गीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद सभी टीवी चैनलों की ओर से जारी एक्जिट पोल्स में केजरीवाल सरकार की सत्ता में बहुमत से वापसी होती नजर आ रही है। टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 68 सीटें तक दी हैं। परिणामों को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहा हैं इसी बीच दिल्ली चुनाव को लेकर बोले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सामान्य तौर पर एग्जिट पोल के आसपास ही नतीजे आते हैं, लेकिन कभी-कभी एग्जिट पोल के विपरीत भी नतीजे आ जाते हैं। बीजेपी की दिल्ली में स्थिति सुधरी है।

बात करें BJP की तो उसकी स्थिति भी 2015 के चुनाव की तुलना में सुधरती दिख रही है। 2015 में सिर्फ तीन सीट पाने वाली BJP को इस बार दो से लेकर 26 सीटें मिलने के संकेत हैं। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है और ज्यादातर Exit Poll में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं।
एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक, दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें मिल सकती हैं। BJP के खाते में 3 से 17 सीटें जा सकती है। वहीं कांग्रेस को 0 से 3 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है। इसके औसत को देखें तो AAP को 58, BJP को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है।

तमाम एग्जिट पोल में AAP पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। NVR24 एक्जिट पोल के अनुसार AAP पार्टी को 48-55, BJP को 12-15 और कांग्रेस को 3-8 सीटे मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली BJP के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारे ट्वीट को संभाल के रख लीजिए, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ”ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail…मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा…BJP दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे।”

क्या कहता है Poll of Exit Polls?

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो AAP पार्टी दिल्ली में 47 सीटें जीत रही है, वहीं BJP को 23 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस और अन्य के खाते में शून्य सीटें हैं। इसी तरह रिपब्लिक ने आम आदमी पार्टी को 48 से 61, BJP को 9 से 21 और कांग्रेस को शून्य से एक सीटें दीं हैं। टीवी 9 भारतवर्ष ने AAP पार्टी के खाते में 54, BJP को 15 और कांग्रेस को एक सीट दी है। आज तक-एक्सिस ने AAP पार्टी को 59 से 68 सीटें दी हैं, जबकि BJP को दो से 11 सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1