सातवीं बार नीतीश कुमार बने बिहार के CM, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम

बिहार के अगले CM के रूप में नीतीश कुमार ने सोमवार को शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इसके पहले महागठबंधन में शामिल दलों ने शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया था।

औराई सीट से जीते BJP नेता राम सूरत राय को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। वो औराई से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। दरभंगा के जाले सीट से जीते जीवेश मिश्रा को भी मंत्री पद का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली। BJP विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता रामप्रीत पासवान को नीतीश सरकार में मंत्रीपद का जिम्मा दिया गया है। रामप्रीत पासवान ने राजनगर से विधानसभा का चुनाव जीता है।
BJP विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को भी मंत्री पद का जिम्मा दिया गया है। आरा से चुनाव जीतने वाले अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार विधानसभा के पूर्व उप सभापति भी रह चुके हैं। नीतीश सरकार में मंगल पांडेय ने फिर से शपथ ग्रहण किया है। इसके पहले वो स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
VIP पार्टी के मुकेश सहनी को नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वो सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़े थे। जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में VIP चार सीटें जीती है।

हम पार्टी की तरफ से संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है। वो पूर्व CM जीतनराम मांझी के बेटे हैं। शीला कुमारी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है। उन्होंने फुलपरास सीट से चुनाव जीता है। JDU के मेवालाल चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मेवालाल चौधरी तारापुर सीट से जीते हैं। बिहार JDU के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। सुपौल सीट से जीते JDU ने वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। विजेंद्र प्रसाद यादव आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वो नीतीश कुमार कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में विजय कुमार चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। विजय कुमार चौधरी साल 2015 में विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने सरायरंजन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। BJP की रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में BJP नेता तारकिशोर प्रसाद ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

बिहार के अगले CM के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ले ली। राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार सातवीं और लगातार चौथी बार बिहार के CM बने हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1