RJD नेता रघुवंश प्रसाद को भरोसा, NDA विरोधी मोर्चे में लौटेंगे नीतीश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और RJD नेता रघुवंश प्रसाद ने जोर देकर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन देश की हालत खराब हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए नोटबंदी को जिम्मेदार बताया। महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को दोबारा उम्मीद जतायी कि नीतीश कुमार राजग के खिलाफ गठबंधन में लौटेंगे और बिहार को एक उदाहरण स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘बिहार, महाराष्ट्र का अनुकरण नहीं करेगा। यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण पेश करेगा जैसा हमने हमेशा किया है। मुझे विश्वास है कि सभी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगी और मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार वापस लौटेंगे।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1