Bihar Cabinet

इंतजार खत्‍म! आज होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में शपथ लेंगे नए मंत्री

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा। यह समारोह 12 से 1 बजे के बीच पटना में राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में होगा। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के बीच दोनों दलों के नेता यानी BJP और JDU लगातार सब कुछ ठीक होने और जल्द ही सरकार के विस्तार की बात कह रहे थे। जबकि विपक्षी दल इसे लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और BJP पर विपक्ष हमलावर थे।

बहरहाल, बिहार में NDA की सरकार है, जिसमें BJP, JDU, पूर्व CM जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। जबकि बिहार विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है, जिसमें से 15% विधायक मंत्री बन सकते हैं। साफ है कि बिहार मंत्रिमंडल में CM सहित 36 सदस्य शामिल हो सकते हैं। जबकि JDU नेता और शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं और फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में करीब 21 नए लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक नए मंत्रियों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में NDA को बहुमत मिलने के बाद 16 दिसंबर को 14 मंत्रियों के साथ नीतीश कुमार ने CM पद की शपथ ली थी। इस दौरान नीतीश कुमार के अलावा BJP के दो उपमुख्यमंत्री सहित 7 सदस्य और JDU के 5 सदस्‍य के साथ जीतन राम मांझी की पार्टी से उनके पुत्र और विकासशील इंसान पार्टी से सहनी को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद JDU नेता और शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1