दोषी विनय ने पिन निगलने और मुंह से खून आने का किया दावा, हड़कंप

फांसी की तारीख करीब आते देख निर्भया के दोषी विनय ने जेल में तिकड़मबाजी शुरू कर दी है। वह खुद को बीमार दिखाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को उसने जेल अधिकारियों के होश यह कहकर उड़ा दिए कि उसने एक पिन निगल लिया है और उसके मुंह से खून आ रहा है। घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच की गई और एक्सरे कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद विनय का दावा गलत साबित हुआ। जेल अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI

डेथ वारंट के मुताबिक, 3 मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी है। इसे लेकर दोषियों की नींद उड़ गई है। दोषी विनय इस बात से ज्यादा परेशान है और लगातार अपने को बीमार दिखाने की कोशिश में जुटा है। कुछ दिन पहले उसने दीवार पर सिर पटककर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। अब उसने पिन निगलने का दावा किया है।
जेल सूत्रों के मुताबिक, दोषियों को यह बात पता है कि उन्हें फांसी पर तभी लटकाया जा सकता है, जब वे शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे।मेडिकल रिपोर्ट में अस्वस्थ करार दिया जाता है तो उनकी फांसी टल सकती है। ऐसे में दोषी इस बात का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में जेल अधिकारियों का कहना है कि सभी दोषी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका रोज मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। साथ ही काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1