kanhaiya lal killing Udaipur

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड में NIA ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

उदयपुर (Udaipur) में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड (kanhaiya lal Murder) मामले में NIA को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल 7वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय फरहद मोहम्मद के रूप में की गई है। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहद मोहम्मद पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अटारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। NIA ने फरहद को शनिवार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी फरदह से पूछताछ कर रही है। इस हत्याकांड को लेकर पहले ही छह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


बता दें कि कुछ दिन पहले टेलर कन्हैयालाल (kanhaiya lal Murder)की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों पर कोर्ट परिसर में हमला हुआ था। घटना उस समय हुई थी जब आरोपियों को कोर्ट से पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। बता दें कि NIA ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की गई है। मामले के आरोपी और उनके दो साथी पुलिस के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर स्थित NIA कोर्ट में मौजूद थे। सभी 4 आरोपियों को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत क्या है में भेज दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने 2और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी के अनुसार ये दोनों आरोपी दूसरे विकल्प के तौर पर कन्हैयालाल की दुकान के पास खड़े थे। अगर रियाज और गौस कन्हैयालाल की हत्या नहीं कर पाते तो भी ये उनकी मदद करते। पुलिस के अनुसार इन 2 आरोपियों ने ही मुख्य आरोपियों की घटनास्थल से भागने में मदद की थी। जांच अधिकारियों को मोहम्मद गौस का एक स्कूटर भी मिला था जो आगे चलकर इस मामले में बड़ा सबूत साबित हुआ। NIA के अधिकारियों ने शुरुआत में इस मामले के पीछे अंतरराष्ट्रीय लिंक होने की संभावना की तरफ भी इशारा किया था. हालांकि, इसे लेकर अभी भी जांच जारी है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1