HOLIDAY

2021 में हैं छुट्टियां ही छुट्टियां,देखिए नए साल का कैलेंडर

नया साल नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। लंबे समय से लोग छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। Coronavirus की वजह से ज्यादतर लोगों को इस साल घूमने-फिरने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। Corona के मामले कम होने और जल्द वैक्सीन आने की खबरों के बाद लोग फिर से मौज-मस्ती करने के लिए तैयार है। नए साल में लोगों को खूब Holiday मिलने वाली हैं। साल 2021 का कैलेंडर देखकर आप अपनी Holiday अभी से प्लान कर सकते हैं।


साल 2020 खत्म होने में अब बस कुछ दिन बचे हैं फिर नए साल की शुरूआत हो जाएगी। Coronavirus की वजह से ज्यादातर लोगों ने ये साल अपने घरों में ही बिताया है और 2021 को लेकर लोगों बहुत उम्मीदें हैं। लोग बेसब्री से नए साल में पड़ने वाली Holiday का इंतजार कर रहे हैं ताकि घूमने-फिरने का प्लान बना सकें। इस साल बस दो ही Holiday रविवार को पड़ रही हैं, ऐसे में ज्यादा Holiday बर्बाद नहीं होंगी। आइए डालते हैं एक नजर 2021 के Holiday Calendar पर।

जनवरी, फरवरी, मार्च की छुट्टियां-
जनवरी के महीने में बस एक छुट्टी पड़ रही है और वो गणतंत्र दिवस की छुट्टी। 2021 में 26 जनवरी मंगलवार के दिन पड़ रहा है तो आप सोमवार की छुट्टी लेकर 4 दिनों की छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं फरवरी में इस साल कोई Holiday नहीं है। मार्च के महीने में 2 Holiday पड़ रही हैं। 11 मार्च को गुरूवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है जबकि 28 मार्च को रविवार के दिन होली पड़ रही है।

अप्रैल, मई और जून-
2021 में अप्रैल के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को राम नवमी है। ये दोनों ही छुट्टियां बुधवार को पड़ रही हैं। मई के महीने में 12 मई को बुधवार के दिन ईद-उल-फितर की छुट्टी है, वहीं 26 मई को बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। जून के महीने में कोई छुट्टी नहीं है।


जुलाई-
2021 में जुलाई के महीने में सिर्फ एक छुट्टी है। इस महीने की 21 जुलाई को बुधवार के दिन ईद-उल जुहा (बकरीद) का त्योहार है।

अगस्त, सितंबर-
लोगों को इस बार 15 अगस्त की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि इस दिन रविवार है। 19 अगस्त को गुरूवार के दिन मुहर्रम है, ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी लेकर आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को सोमवार के दिन पड़ रहा है। सितंबर में कोई Holiday नहीं है।

अक्टूबर महीने की छुट्टी-
दो अक्टूबर को गांधी जयंती शनिवार के दिन है। 7 अक्टूबर को गुरूवार के दिन अग्रसेन जयंती है। 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन दशहरे का त्योहार है। इस हफ्ते आप तीन दिन की छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। 19 अक्टूबर को मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद है और 20 अक्टूबर को बुधवार के दिन महर्षि बाल्मीकि जयंती है।

नवंबर और दिसंबर-
2021 में दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को गुरूवार के दिन पड़ रहा है। इस हफ्ते भी आप शुक्रवार की छुट्टी लेकर कहीं 4 दिनों का प्लान बना सकते हैं। 2021 में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार शनिवार के दिन पड़ जाने से लोगों की एक छुट्टी कम हो जाएगी।

प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday)-
1 जनवरी को न्यू ईयर ( शुक्रवार), 13 जनवरी- लोहड़ी (बुधवार), 14 जनवरी- पोंगल और मकर संक्रांति (गुरूवार), 20 जनवरी- गुरू गोविंद सिंह जयंती (बुधवार), वसंत पंचमी- 16 फरवरी (मंगलवार), शिवाजी जयंती पर अवकाश- 19 फरवरी (शुक्रवार), हज़रत अली का जन्मदिन- 26 फरवरी (शुक्रवार), गुरु रविदास जयंती- 27 फरवरी (शनिवार), महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती- 8 मार्च ( सोमवार), होलिका दहन- 28 मार्च (रविवार), ईस्टर डे – 4 अप्रैल (रविवार), चैत्र सुखलदि- 13 अप्रैल ( मंगलवार), वैसाखी- 14 अप्रैल (बुधवार), पारसी न्यू ईयर- 16 अगस्त (सोमवार), ओणम- 21 अगस्त (शनिवार), गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर (शुक्रवार), महा सप्तमी- 12 अक्टूबर (मंगलवार) से महा नवमी- 14 अक्टूबर (गुरूवार) तक, करवा चौथ- 24 अक्टूबर (रविवार), नरक चतुर्दशी- 4 नवंबर (गुरूवार), गोवर्धन पूजा- 5 नवंबर (शुक्रवार), भाईदूज- 6 नवंबर (शनिवार), छठ पूजा- 10 नवंबर (बुधवार), गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस- 20 नवंबर (बुधवार), क्रिसमस ईव- 24 दिसंबर (शुक्रवार)।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1