न्यूजीलैंड में नए साल ने दी दस्तक, ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ जश्न

नव वर्ष का जश्न सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से शुरू हो गया है। इस दौरान वहां आतिशबाजी के जरिए 2019 को अलविदा कर नए साल का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड दुनिया का ऐसा देश है जहां नया साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है। न्यूजीलैंड में सबसे पहले जश्न का आगाज होने का कारण वहां का समय भारतीय समय से 7 घंटे 30 मिनट आगे है। ऑकलैंड शहर के स्काई टावर का नज़ारा इस मौके पर बेहद अनोखा नजर आया है।

वहीं, न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में नए साल के स्वागत की जोरदार तैयारी है। नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर ब्रिस्बेन में शानदार आतिशबाजी की जा रही है।

भारत में भी जोर-शोर के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। देश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कई जगहों पर आतिशबाजी से नए सा 2020 का स्‍वागत किया जाएगा। महाराष्‍ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल का जश्‍न मनाने के लिए लोग जुट रहे हैं।

वहीं नए साल के जश्न को लेकर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए गए हैं। मॉल, बाजार, भीड़ वाली जगहों समेत 112 से अधिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1