500 साल बाद सूर्य और शुक्र ने बनाया ‘नीचभंग राजयोग, इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र और सूर्य ने नीचभंग राजयोग बनाया है, जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है…..

Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें शुक्र कन्या राशि में नीच के हुए हैं तो वहीं ग्रहो के राजा सूर्य तुला राशि में नीच के हुए हैं। जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र और सूर्य की विशेष कृपा होने वाली है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं….

मकर राशि (Makar Zodiac )

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं सूर्य ग्रह दशम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही काम – कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपको भूमि व वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा और सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही अगर व्यापारी हैं, तो आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप देश – विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac )

नीचभंग राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में तो वहीं सूर्य ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। बस आपको इस समय बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना है। वहीं भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को इस समय फंसा हुआ धन मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac )

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में तो वहीं सूर्य देव चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1