राफेल की शस्त्र पूजा पर शरद पवार का तंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से राफेल की शस्त्र पूजा की है तभी से विपक्ष उनपर तंज कस रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा पर तंज किया है। शरद पवार ने कहा कि राफेल पर नींबू-मिर्ची लटका दिए गए, जैसा नया ट्रक खरीदने पर ड्राइवर करते हैं। इससे पहले कांग्रेस ने शस्त्र पूजा को तमाशा बताया था।

बता दें कि 8 अक्टूबर को फ्रांस ने राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत को पहला राफेल सौंपा था। इसके बाद राजनाथ ने राफेल की शस्त्र पूजा की थी। उन्होंने राफेल पर ओम लिखा था और उसके पहियों के नीचे नींबू रखा था।

शरद पवार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जो फैसला लिया गया है, उस पर मुझे कोई शक नहीं है। लेकिन, मैंने पढ़ा है। पता नहीं कि ये सच है या नहीं। लेकिन, आप क्या कहेंगे जब राफेल एयरक्राफ्ट पर नींबू-मिर्ची लटका दिए जाएं इस मकसद के साथ कि उसे बुरी नजर न लगे। यह वैसे ही है, जैसे नए खरीदे गए ट्रक पर नींबू-मिर्ची लटका दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1