Narasimha Jayanti 2023

Narasimha Jayanti 2023: जानिए भगवान नरसिंह जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Narasimha Jayanti 2023: प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन नरसिंह जयंती (Narasimha Jayanti) मनाई जाती है। बता दें कि भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार थे, जिन्होंने हिरण्यकश्यप के वध के लिए धरती पर अवतरण लिया था। इस विशेष दिन पर भगवान नरसिंह एवं भगवान विष्णु की उपासना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं, वर्ष 2023 में कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि?
नरसिंह जयंती 2023 शुभ मुहूर्त (Narasimha Jayanti 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 03 मई 2023 को रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 04 मई 2023 को रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह की पूजा सायं काल में की जाती है। इसलिए पूजा का समय शाम 04 बजकर 18 मिनट से शाम 06 बजकर 58 मिनट तक ही रहेगा। वहीं व्रत का पारण अगले दिन यानी 5 मई को सुबह 05 बजकर 38 मिनट के बाद किया जाएगा।
नरसिंह जयंती 2023 पूजा विधि (Narasimha Jayanti 2023 Puja Vidhi)
नरसिंह जयंती के दिन साधक सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करें और साफ वस्त्र धारण करें।

इसके बाद भगवान नरसिंह और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

पूजा के समय विधि-विधान से नरसिंह भगवान की पूजा करें और उनकी मंत्रों का जाप करें।
इस दिन नरसिंह भगवान को मिठाई, फल, केसर, फूल और कुमकुम जरूर अर्पित करें।

अंत में नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें और आरती के साथ पूजा संपन्न करें।

नरसिंह जयंती 2023 महत्त्व (Narasimha Jayanti 2023 Significance)
पौराणिक किवदंतियों के अनुसार, भगवान विष्णु ने दैत्यराज हिरण्यकश्यप के वध के लिए नरसिंह रूप में धरती पर अवतरण लिया था। साथ ही भगवान नरसिंह की परम भक्ति से ही भक्त प्रहलाद को बैकुंठ धाम की प्राप्ति हुई थी। मान्यता है कि भगवान नरसिंह की पूजा करने से शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं और कई प्रकार के भय से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके साथ भगवान विष्णु के इन स्वरूप की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1