TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया गया नजरबंद

तेलुगु देशम पार्टी के चीफ और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। नायडू ने पूरे राज्य में चलो आत्माकुर रैली का आह्वान किया था तो वहीं उन्होंने सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक अपने आवास पर भूख हड़ताल का भी ऐलान किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू से पहले कई टीडीपी नेताओं को पुलिस नजरबंद कर चुकी है। चलो आत्माकुर रैली के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पार्टी ने वाईएसआरसीपी पर राजनीति का आरोप लगाया है।

नायडू के घोषणा के बाद भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया और हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और तेदेपा नेता भूमा अखिला प्रिया को नोवोटेल होटल में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक हिरासत में ले लिया है।

TDP चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यह सरकार मानवाधिकारों और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं। मैं पुलिस को भी चेतावनी दे रहा हूं। आप इस प्रकार की राजनीति नहीं खेल सकते। आप हमें गिरफ्तार करके नियंत्रित नहीं कर सकते। जब भी वे मुझे अनुमति देते हैं, मैं ‘ चलो आत्माकुर’ जारी रखूंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1