देशद्रोही हैं मुरली मनोहर जोशी, पाकिस्तान भेजो- अनुराग कश्यप

जेएनयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग करने वाले BJP के दिग्गज मुरली मनोहर जोशी को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने देश द्रोही करार दिया है। इसके साथ अनुराग कश्यप ने मुरली मनोहर जोशी को पाकिस्तान भेजने की सलाह दी है। फिल्म निर्माता ने शुक्रवार को ट्वीट कर भाजपा पर यह तंज कसा है। अनुराग ने ट्वीट किया, एक और देशद्रोही, इनको भी पाकिस्तान भेजना चाहिए ना? अनुराग कश्यप का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी टेंड कर रहा है। यूजर्स इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

गुरुवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने ट्वीट कर फीस विवाद को लेकर जेएनयू वीसी की आलोचना की। इसके साथ श्री जोशी जेएनयू वीसी को बर्खास्त करने की मांग की। जोशी ने कहा था कि यह हैरान करने वाली बात है कि कुलपति विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि की समस्या के समाधान के लिए सरकार के प्रस्ताव को लागू करने को तैयार नहीं हैं।

कभी BJP के तीन आधार स्तंभों में से एक रहे मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के वाइस चांसलर एम. जगदीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जेएनयू के वाइस चांसलर को पद से हटाने की मांग की है। जोशी ने ट्वीट कर कहा, ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि एचआरडी मंत्रालय ने दो बार जेएनयू के वाइस चांसलर से बढ़ी हुई फीस के विवाद को सुलझाने के लिए कारगर फॉर्मूला लागू करने के लिए कहा था।

वाइस चांसलर जगदीश कुमार को छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करने की भी सलाह दी गई थी, लेकिन यह हैरान करने वाली बात यह है कि सरकार के प्रस्ताव को लागू करने को लेकर वाइस चांसलर का रुख अड़ियल बना हुआ है। उनका यह रवैया बेहद निंदनीय है और मेरी राय है कि ऐसे वाइस चांसलर को पद पर बने रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1