मुंबई: आतंकी हमले की मिली धमकी, हाई अलर्ट पर 4 बड़े होटल

देश की माया नगरी और आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर की माने तो एक ई-मेल के जरिए 7 स्टार और 5 स्टार होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा की ओर से मुंबई पुलिस को धमकी मिली है। हालांकी अभी मामले की सत्यता पर जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस की माने तो ई-मेल में मुंबई के 4 बड़े होटलों में बम धमाके की बात कही गई है। साथ में ये भी कहा गया है कि अगर 24 घंटे के अंदर सवा सात करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो होटलों को बम से उड़ा दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI

आपको बता दें ऐहतियातन मुंबई पुलिस ने मुबंई के सभी बड़े होटलों की गहन जांच की जा रही है साथ ही सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है, जिसके तहत ATS और BDDS की तैनाती की गई है। मुंबई पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में लगी है कि ईमेल कहां से आया था और उसका IP एड्रेस क्या है। ऐहतियातन मुंबई के चार होटलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसमे लीला, रामदा, पार्क और सी प्रिंस शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1