Ambani vs adani

अंबानी ने अडाणी को छोड़ा पीछे, बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति,संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

रिलायंस (Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गौतम अडाणी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे धनी व्यक्ति की जगह फिर से हासिल कर ली है। गौतम अडाणी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ते हुए मुकेश अंबानी एशिया और भारत के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इसका मुख्य कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) (Reliance Industries Limited) के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण हुआ है। रिलायंस के शेयर काफी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।


निया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, आरआईएल (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 8वां स्थान हासिल किया है, क्योंकि उनकी कुल संपत्ति 99.7 बिलियन डॉलर हो गई है, जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी (Gautam Adani) की कुल संपत्ति 98.7 अरब डॉलर है, जिससे वह सूचकांक में 9वें स्थान पर हैं।

फरवरी में गौतम अडाणी बने थे सबसे अमीर व्यक्ति
इस साल फरवरी में गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने छलांग लगाकर एशिया के सबसे अमीर स्थान पर कब्जा किया था। इस बीच, फोर्ब्स की रीयल टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़कर 104.7 अरब डॉलर हो गई है, जबकि गौतम अडाणी (Gautam Adani) एंड फैमिली की इस सप्ताह एमएससीआई इंडेक्स में गिरावट के बीच अडाणी समूह के शेयरों में बिकवाली के कारण उनकी संपत्ति 100.1 अरब डॉलर है। विश्लेषकों ने रॉयटर्स को बताया कि MSCI इंडिया इंडेक्स में अदाणी ग्रीन का वेट कम हो गया, क्योंकि इसने नए शेयरों को स्वीकार किया।


मुकेश अंबानी इन क्षेत्रों में करते हैं कारोबार

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रिलायंस इंडस्ट्रीज की अध्यक्षता करते हैं और उसके मालिक भी हैं। रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स, तेल, गैस, दूरसंचार के अलावा रिटेल सेक्टर में कारोबार करता है। रिलायंस के राजस्व का लगभग 60% तेल-शोधन और पेट्रोकेमिकल्स से आता है। हालांकि, रिलायंस ग्रुप रिटेल, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में विविधता लाकर तेल-शोधन पर अपनी निर्भरता को कम कर रहा है।
मुकेश अंबानी को मिला फायदा

अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) यूक्रेन पर रूस के हमले से ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों में उछाल से मुनाफा कमा रहे हैं। बेंचमार्क सेंसेक्स में 5% की गिरावट की तुलना में RIL के शेयरों में 2022 (Year to date) में अब तक लगभग 16% की वृद्धि हुई है। RIL ने अपने Q4FY22 के लाभ में 22% से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जो बंपर ऑयल रिफाइनिंग मार्जिन, दूरसंचार, डिजिटल सेवाओं और खुदरा व्यापार में स्थिर वृद्धि के कारण 16,203 करोड़ रुपये था।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1