39 साल के हुए माही,कई दिग्गजों ने दी बधाई

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज 39 जन्मदिन मना रहे है। एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची में हुआ था। धोनी इंडियन टीम के बेस्ट कैप्टन की लिस्ट में गिने जाते हैं। रांची के एक छोटे से परिवार से आकर क्रिकेट की दुनिया में छा जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया को दो क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी 39 साल के हो गए हैं। आपको बता दें 2004 में टीम इंडिया के लिए चुने जाने तक धोनी का जीवन चुनौतियों से भरा रहा। धोनी एक बेहद साधारण से परिवार से तालुक रखते हैं, इस दौरान उन्हें अनेकों परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उनके रास्ते के ये रोड़े क्रिकेट को लेकर उनके जुनून के सामने बौने साबित होते गए।

विराट कोहली वीरेन्द्र सहवाग ने MS Dhoni को किया बर्थडे विश


विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एमएस धौनी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तीनों तस्वीरों में विराट कोहली उनके साथ हैं और तीनों ही तस्वीरें एक-दूसरे से काफी अलग हैं। माही के चाहने वाले उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। टिवटर पर हैशटैग #HappyBirthdayDhoni ट्रेंड कर रहा है।


महेंद्र सिंह धोनी को 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिला, लेकिन सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी को शून्य पर ही पवैलियन लौटना पड़ा। माही के लिए अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। पूरे पारी में धोनी 3 रन बनाए, लेकिन उस समय के भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली लगातार उनपर भरोसा जताते रहे। जिसका नतीजा था कि धोनी आज इतने बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।


2005 में चेन्नई के मैदान में धोनी को भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना का मौका मिला। जहां पर धोनी ने पहली बार 30 रन अपने खाते में जोड़े। लेकिन उन्हें दूसरी पारी में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। इसी सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला गया था। जहां पर धोनी के बल्ले से 51 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। जिसकी बदौलत भारत ने इस मुकाबले में जीत दर्ज किया। धोनी ने टी-20 क्रिकेट में 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। लेकिन धोनी अपने करियर के पहले टी–20 में 0 पर आउच हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1