MS Dhoni retirement

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि MS Dhoni आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक IPL में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।


महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
39 वर्षीय MS Dhoni टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का एलान कर चुके थे। हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिन में ही धोनी ने लिख संन्यास की चिट्ठी लिख दी थी। धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं। साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं।

MS Dhoni ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एक दिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है। टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।

विश्व कप विजेता टीम के रहे कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। माही सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार अपने नाम किए हैं। इसके अलावा अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को क्रिकेट में साल 2011 में फिर से विश्व विजेता भी बनाया था। इसके अलावा 2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप अपने नाम किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1